पिंडरई चौकी पुलिस की कार्रवाई — अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नैनपुर मंशाराम वगेन के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिंडरई चौकी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

प्राप्त शिकायत के आधार पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार हिरकने के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश उर्फ राजा चक्रवर्ती को अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपी
जयप्रकाश उर्फ राजा चक्रवर्ती
पिता – विजय कुमार चक्रवर्ती
निवासी – वार्ड क्रमांक 11, गुजरी मोहल्ला, पिंडरई

जप्त की गई सामग्रीमें
30 पाव देशी अंग्रेजी प्लेन शराब,
प्लेजर स्कूटी क्रमांक MP 51 HS 6118,
शराब की अनुमानित कीमत: ₹3,600/-,
स्कूटी की अनुमानित कीमत: ₹50,000/-

कुल जप्त मशरूका: ₹53,600/-

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक राजकुमार हिरकने, सहायक उप निरीक्षक सेवकराम टेभरे एवं आरक्षक सचिन रंगारे की सराहनीय भूमिका रही।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »