राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन (RCSS) ने पेश की मानवता की मिसाल,एक्सीडेंट में पैर गंवाने वाले चालक साथी को सौंपी ₹28,000 की सहयोग राशि

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

​मुसीबत में जब कोई राहगीर अपनों को ढूंढता है, तब संगठन एक परिवार बनकर खड़ा होता है।

​इसी भावना को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन (आरसीएसएस) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सिर्फ सड़कों पर गाड़ियां ही नहीं दौड़ाते, बल्कि संकट के समय अपने साथियों के सारथी भी बनते हैं।
​हाल ही में जबलपुर रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में संगठन के सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंगोरिया का पैर कट गया था। इस भीषण दुर्घटना के बाद धर्मेंद्र कुमार का परिवार गहरे सदमे और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना संगठन को मिली, पूरे आरसीएसएस परिवार में संवेदना की लहर दौड़ गई।

छिंदवाड़ा टीम ने पेश की सबसे बड़ी मिसाल
​धर्मेंद्र कुमार सिंगोरिया को इस दुख की घड़ी में संबल देने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तुरंत एक राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाकर स्वेच्छा से फंड इकट्ठा करना शुरू किया। इस मुहिम में छिंदवाड़ा टीम ने दरियादिली दिखाते हुए सबसे बड़ी सहयोग राशि एकत्र की, जो संगठन की एकजुटता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण है।

​निजी निवास पर जाकर सौंपा चेक
​संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने धर्मेंद्र कुमार सिंगोरिया के निजी निवास गोंदराई पहुंचकर उनका ढांढस बंधाया। इस भावुक क्षण में संगठन की ओर से उनके बेहतर इलाज और मदद के लिए ₹28,000/- (अट्ठाईस हजार रुपये) की सम्मानजनक सहयोग राशि का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर संगठन के इन दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति
​मदद की इस मुहिम को सफल बनाने और धर्मेंद्र कुमार का हौसला बढ़ाने के लिए संगठन का शीर्ष नेतृत्व जमीन पर उतरा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे
​रघुवंश प्रसाद रामकृष्ण (संस्थापक)
​नेपाल राठौर (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
​राम सिंह बंजारा (राष्ट्रीय महासचिव)
​केवल पटेल (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
​धनराज झरिया (जिला कोषाध्यक्ष)
​कमलेश पटेल (जिला मीडिया प्रभारी)
​नीलेश कुमार झरिया (तहसील उपाध्यक्ष)
​दिनेश रजक (जिला कार्यकारिणी सदस्य)
​सुनील (लीगल मेंबर)
​संदीप धुर्वे (सदस्य)
​जितेंद्र कुमार झरिया (सदस्य)
​इसके साथ ही संगठन के कई अन्य निष्ठावान साथी और पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार ने जताया आभार
​सहयोग राशि प्राप्त करने के बाद पीड़ित धर्मेंद्र कुमार और उनके परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में आरसीएसएस ने जो सहारा दिया है, उसे वे कभी नहीं भूल सकते। संगठन के पदाधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि धर्मेंद्र कुमार के इलाज और भविष्य की जरूरतों में संगठन आगे भी हर संभव मदद के लिए तैयार रहेगा।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »