जिला अस्पताल में कांग्रेस का औचक निरीक्षणआईसीयू में टपकता मिला पानी, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Revanchal
1 Min Read

सिविल सर्जन-सीएमएचओ से मिले, जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

रेवांचल टाइम्स पन्ना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईसीयू वार्ड की छत से पानी टपकता मिला। इसके अलावा अस्पताल में कई अन्य अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। प्रतिनिधिमंडल ने एक डॉक्टर पर मरीज से पैसे लेने की शिकायत को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

निरीक्षण के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता एवं सीएमएचओ से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर नहीं किया गया तो पार्टी जनआंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे सहित, पुरुषोत्तम जड़िया, राज बहादुर पटेल,श्रीमती रमा बुंदेला, श्रीमती आस्था तिवारी, राकेश शर्मा, अंकित शर्मा मार्तंड देव बुंदेला, डॉ कदीर खान, सुरेन्द्र सिंह, अरविंद सोनी, केदार त्रिपाठी,हिमांशु सिंह कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »