सुरक्षा की मांग बजरंग दल ने सी एस पी को सौंपा ज्ञापन, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर जोर

Revanchal
11
2 Min Read

रेवांचल टाइम ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं बाहरी व्यक्तियों की सघन जांच की मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी को ज्ञापन सौंपा।

​आतंकी घटनाओं का दिया हवाला
​ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि भविष्य में पहलगाम और मुंबई जैसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते कड़े कदम उठाना अनिवार्य है। दल ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि पूर्व में छिंदवाड़ा के एफडीड़ीआई कॉलेज से एच .यू .टी (हिज्ब-उत-तहरीर) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन के एक सदस्य की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह तथ्य जिले की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है l

​अनिवार्य सत्यापन की
मांग

​जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने सी एस पी से मांग की है कि
​जिले की सीमाओं और होटलों/किराए के मकानों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन किया जाए।

​संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जाए।
​संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

​इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
​ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से नकुल विश्वकर्मा, शैलेश यदुवंशी, गौरव सेन, नरेंद्र पटेल, रविराज भारद्वाज एवं आकाश बैश सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »