1952 से पंजीकृत संस्था में पहली बार महिला अध्यक्ष संगीता वर्मा एक ऐतिहासिक क्षण

Revanchal
10
1 Min Read

मिनिस्ट्रीयल प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार समिति मर्यादित,

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

म.प्र. जो वर्ष 1952 से पंजीकृत एक प्रतिष्ठित संस्था है, में पहली बार महिला नेतृत्व के रूप में संगीता वर्मा सहायक ग्रेड-3,तहसील कार्यालय छिन्‍दवाड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त होने पर एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर तहसील कार्यालय छिन्दवाड़ा (शहर एवं ग्रामीण) के समस्त कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अत्यंत आत्मीय, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

यह अवसर न केवल एक सम्मान समारोह रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण, समान अवसर और कर्मचारी एकता का प्रेरणादायक प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में श्रीमती वर्मा के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, पारदर्शी एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर मनीषा डेहरिया, सौरभ भार्गव, संजय साहू, श्रीमती कलावती दोईफोडे, रजनी धुर्वे, आशा नामदेव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मयूरी डेहरिया, सागर सिंह सरसवार, दिलीप बिंदेवारी सहित तहसील कार्यालय के अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नारी शक्ति का सम्मान,एकता का संकल्प उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर

Share This Article
Translate »