​नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोधीखेड़ा में भाजपा महिला मोर्चा ने काली साड़ी पहनकर जताया विरोध

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स पांढुरना
जितेन्द्र अलबेला

​ नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा इस बिल के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने और इसे पास न होने देने के विरोध में आज लोधीखेड़ा मंडल में भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। महिलाओं ने काली साड़ी पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया और विशाल रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​काले लिबास में उतरीं महिलाएं, गूंजे कांग्रेस विरोधी नारे
​शुक्रवार को लोधीखेड़ा की सड़कों पर नजारा कुछ अलग ही था। भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस की “महिला विरोधी नीतियों” का विरोध करने के लिए काले कपड़ों में एकजुट हुईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने हमेशा नारी शक्ति के हक को दबाने का प्रयास किया है और वंदन अधिनियम बिल का विरोध इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।


​वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निकली रैली
​इस विरोध प्रदर्शन और रैली में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे
​प्रभाकर बोबडे मंडल अध्यक्ष (लोधीखेड़ा),
​श्रीमती उषा भमोरे जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी,
​श्रीमती संतोषी हेड़ाऊ कार्यक्रम प्रभारी,
​अरुण डोंगरे जिला मंत्री,

​नारी शक्ति के अपमान का बदला लेगी जनता
वक्ता ​रैली के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को रोकने का प्रयास कर कांग्रेस ने अपनी मानसिकता उजागर कर दी है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी और अपने अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगी।


​रैली में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस के पुतले का दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

👁️ 8 views Views
Share This Article
Translate »