ऑपरेशन मुस्कान छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो लापता नाबालिग बेटियां सुरक्षित दस्तयाब

Revanchal
14
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

अपनों से बिछड़े चेहरों पर मुस्कान लौटाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत छिंदवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दो अलग-अलग राज्यों और जिलों से दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

​महाराष्ट्र और पांढुरना से हुई बरामदगी


​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद की गई बालिकाएं बिना बताए घर से लापता हो गई थीं, जिनकी तलाश में विशेष टीमें सक्रिय थीं:
​केस 1 (थाना नवेगांव) अपराध क्रमांक 38/26 के तहत लापता बालिका को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वडवडी (जिला बीड़, महाराष्ट्र) से दस्तयाब किया गया।


​केस 2 (थाना चाँद) अपराध क्रमांक 159/25 के मामले में लापता बालिका को लोधीखेड़ा (जिला पांढुरना, म.प्र.) से बरामद किया गया।


​परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू
​जैसे ही पुलिस टीम ने बालिकाओं को थाने लाकर उनके माता-पिता को सौंपा, परिजनों का भावुक चेहरा देखते ही बन रहा था। पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्यवाही की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। विवेचना के दौरान टीम ने सक्रियता दिखाते हुए न केवल सुराग लगाए, बल्कि सफलतापूर्वक रेस्क्यू भी किया।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने कहा,​बालिकाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। विशेष टीम ने जिस तत्परता से कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
​सफलता दिलाने वाली जांबाज टीम
​इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही
​उनि. चेतन मर्सकोले
​सउनि. नितेश ठाकुर
​प्र.आर. नितिन सिंह
​म.आर. सलोनी यादव l

​ पुलिस अपील,यदि कोई बच्चा गुम होता है, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। आपकी जागरूकता और पुलिस की सक्रियता ही किसी मासूम का भविष्य सुरक्षित कर सकती है।

Share This Article
Translate »