सिवनी: सेफ्टी उपकरणों के अभाव में जलप्रदाय लीकेज सुधार के दौरान कर्मचारी की मौत

Revanchal
6
1 Min Read

विनोद दुबे

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी– शहर में जलप्रदाय पाइपलाइन की लीकेज सुधार के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दोपहर करीब 12:15 बजे जलप्रदाय की लीकेज ठीक करने गए कर्मचारी शकील (पिता जहीर), निवासी शहीद वार्ड, की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान कुदाली सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद नगर पालिका परिषद सिवनी के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं स्वास्थ्य सभापति राजीक अकील अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।


मृतक पिछले करीब 8 वर्षों से जलप्रदाय कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी शूज जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते, जबकि ऐसे जोखिम भरे कार्यों में यह अनिवार्य होना चाहिए।


मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share This Article
Translate »