दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला । भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा सोशल मीडिया विभाग मंडला जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में जिला सहसंयोजकों, जिला सदस्यों तथा विधानसभा संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं जबलपुर संभाग संगठन प्रभारी राहुल कोठारी तथा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के निर्देशानुसार की गई है।
वहीं जिला संगठन प्रभारी रमेश भटेरे, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते , कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया ऊईके , भाजपा जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी अमन शर्मा एवं सह संभाग प्रभारी अर्पण मैद की सहमति और अनुशंसा के बाद नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित सूची के अनुसार दीपक नामदेव, अनुपम पटेल, भुमनेश जैन, शिवेंद्र वारेश्वर अंशु परधान को जिला सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं युवराज परते, जतिन उइके, रक्षा नामदेव, अमन सोनी, धीरेश पटेल और गौरव कछवाहा को जिला सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा स्तर पर सूजल दुबे को मंडला विधानसभा संयोजक एवं धर्मेंद्र चक्रवर्ती को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
सचिन खंपरिया को निवास विधानसभा संयोजक तथा अजीत पूसाम को सहसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार लीलाराम यादव को बिछिया विधानसभा संयोजक एवं पंचम यादव को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संगठन ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

