
दैनिक रेवांचल टाईम्स – ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम युद्ध और भूमि का कारक माना जाता है 21 जून को मंगल रात 12:23 मिनट पर मेष की यात्रा को खत्म कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे मंगल वृषभ में 2 अगस्त तक रहेंगे वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं इसके अलावा मंगल पर शनि की और मंगल की केतु की पूर्ण दृष्टि रहेगी ज्योतिष में मंगल को युद्ध का देवता और लाल ग्रह भी कहा जाता है पंडित संदीप ज्योतिषी अमरकंटक ने बताया कि सभी राशियों पर मंगल के गोचर का किस तरह का प्रभाव पड़ेगा मंगल के इस गोचर से विभिन्न राशियों के जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास में बड़े बदलाव आएंगे
मेष राशि। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और सरकारी रुके हुए काम पूरे होंगे
वृषभ राशि। मंगल का आपकी ही राशि में गोचर होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी स्वभाव में आक्रामकता आ सकती है गुस्से पर नियंत्रण रखने से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी
मिथुन राशि खर्चों में वृद्धि हो सकती है किसी भी विवाद में पढ़ने से बचे और धैर्य से काम लें कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें
कर्क राशि आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुलेंगे पुराने निवेश से फायदा हो सकता है सामाजिक दायरा बढ़ेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें
सिंह राशि करियर में तरक्की और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं व्यापार में लिए गए साहसिक निर्णय लाभप्रद रहेंगे अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा
कन्या राशि भाग्य का साथ मिलेगा रुके हुए कार्य पूरे होंगे और लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
तुलाराशि स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें किसी भी प्रकार का नया निवेश करने से बचे वाद विवाद से दूर रहने में ही भलाई है
वृश्चिक राशि वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं साझेदारी के व्यापार में सोच समझकर निर्णय ने क्रोध से बचें
धनु राशि शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी लेकिन अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है
मकर राशि संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी
कुंभ राशि भूमि या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे
मीन राशि पराक्रम में वृद्धि होगी छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा कार्य स्थल पर आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाएगी
ज्योतिषी उपाय
पंडित संदीप ज्योतिषने बताया कि मंगल के नकारात्मक प्रभावों से बचने और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे मंगल ग्रह शांत रहते हैं और जीवन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करते
