शोक की लहर: भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता, ताल पिपरिया बूथ अध्यक्ष शिव प्रसाद धारपुरे का निधन

kaonebroadcast@gmail.com
1 Min Read
Wave of grief: Loyal BJP worker, Tal Pipariya booth president Shiv Prasad Dharpure passes away

​जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जताया गहरा दुख; ‘यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ता, ताल पिपरिया बूथ अध्यक्ष शिव प्रसाद धारपुरे के आकस्मिक निधन से जिले में शोक की लहर छा गई है। भाजपा परिवार ने एक समर्पित सिपाही खो दिया है।
​भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने धारपुरे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिलाध्यक्ष यादव ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि, शिव प्रसाद धारपुरे का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।”
​ यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
​भाजपा के जमीनी स्तर के नेता के तौर पर धारपुरे का जाना, संगठन के लिए एक बड़ा शून्य छोड़ गया है। समूचे भाजपा संगठन ने उनके असमय निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »