छिंदवाड़ा के तीन दिग्गजों को प्रदेश कार्यसमिति में जगह: सुश्री अनुसूइया उइके, दीपक सक्सेना और ज्योति डेहरिया की नियुक्ति पर भाजपा में जश्न

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा छिंदवाड़ा जिले के तीन वरिष्ठ और समर्पित नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुश्री अनुसूइया उइके, पूर्व विधायक दीपक सक्सेना एवं श्रीमती ज्योति डेहरिया को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
​छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इस निर्णय पर गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

समर्पण और अनुभव का हुआ सम्मान – जिलाध्यक्ष
​नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा,
​भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ताओं की कद्र करना जानती है। प्रदेश संगठन द्वारा इन तीनों वरिष्ठ नेताओं को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना यह साबित करता है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की निष्ठा और योग्यता ही सर्वोपरि है।
​उन्होंने आगे विश्वास जताया कि तीनों नवनियुक्त सदस्य अपने लंबे राजनैतिक अनुभव, सांगठनिक कौशल और जनसेवा की भावना से छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में संगठन को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, मजबूत होगा जनाधार
​जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता के योगदान का मूल्यांकन होता है। इन नियुक्तियों से छिंदवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह निर्णय आगामी समय में जिले में भाजपा के जनाधार को और अधिक व्यापक और मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
​इस गरिमामयी नियुक्ति पर जिले के समस्त पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार मानते हुए नवनियुक्त सदस्यों को बधाई प्रेषित की है।

👁️ 29 views Views
Share This Article
Translate »