रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा निर्मित सीड वॉल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन जिले के सांसद विवेक बंटी साहू, शेषराव यादव एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार तथा नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।
प्रदर्शनी में समिति द्वारा तैयार किए गए सीड वॉल की जानकारी प्रस्तुत की गई। अतिथियों ने समिति के इस नवाचार की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता की दिशा में इसे सराहनीय पहल बताया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
👁️ 54 views Views
