मैहर पैदल यात्रा पर निकले सांसद विवेक बंटी साहू, श्रद्धालुओं से मिले दी शुभकामनाएं

Revanchal
2 Min Read

​अमरवाड़ा की ‘श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति’ ने सांसद से की सौजन्य भेंट

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना को लेकर छिंदवाड़ा से मैहर धाम तक की पैदल यात्रा पर निकले क्षेत्र के लाड़ले सांसद विवेक बंटी साहू से
श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति ने की सौजन्य भेंट इस दौरान सांसद साहू ने सभी का उत्साह बढ़ाया और समिति के लोग भी कुछ दूर तक पैदल यात्रा में सहभागी बनकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाया।

समिति के पदाधिकारियों ने की भेंट
श्री नटनी माई क्षेत्रीय सेवा समिति अमरवाड़ा इस पैदल यात्रा के दौरान समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने सांसद विवेक बंटी साहू से मुलाकात की और यात्रा शुभकामना दी समिति ने सभी यात्रियों को मैहर माता की चुनरी और आशीर्वाद के साथ मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

​”देश और प्रदेश की तरक्की और जनता की खुशहाली की कामना के साथ की जा रही यह पैदल यात्रा बेहद सराहनीय है। मां शारदा की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।
विवेक बंटी साहू, सांसद

यात्रा में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस सौभाग्यशाली और भक्तिमय अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक बालकिशन साहू, समिति समन्वयक सुमेर चंद साहू, समिति कोषाध्यक्ष गनेश साहू, समिति प्रचारक प्रकाश साहू सहित संस्था के अन्य वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
​समिति के सदस्यों ने सांसद को उनके उज्ज्वल भविष्य और हर क्षेत्र में सफलता के शिखर चूमने की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहें।

👁️ 50 views Views
Share This Article
Translate »