रानी दुर्गावती जी की 501वीं जयंती मनाई

kaonebroadcast@gmail.com
48
1 Min Read
Celebrated the 501st birth anniversary of Rani Durgavati.

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के भुआ बिछिया में एकलव्य बालक छात्रावास कल्याण आश्रम भुआ बिछिया में समाजिक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता रानी दुर्गावती जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये उनको एवं उनके सुशासन शौर्य एवं साहस बलिदान को याद किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह कोकाड़िया उपस्थित रहे अपने उद्बोधन में मंडलागढ़ गोंडवाना की रानी के जीवन अदमशाहस एवं सुशासन वीरांगना के शास्त्र एवं शस्त्र में निपुणता एवं महान बलिदानी की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य में विस्तार पूर्वक बताया

एवं नमन किया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल के महामंत्री नरेश राजपूत भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष राकेश यादव जी सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव भाजपा कार्यकर्ता बसंत यादव भाजपा युवा कार्यकर्ता नितिन यादव आशीष नेटी सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश उईके सुनील, नरेंद्र धुर्वे एवं कल्याण आश्रम के सभी छात्र उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया

Share This Article
Translate »