थाना नैनपुर पुलिस की कार्रवाई—ट्रक से डीजल चोरी करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना नैनपुर पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद राशि, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

वही दिनांक 26 जून 2026 को शेख शरीफ कुरैशी, निवासी उमरानाला, थाना मोहखेड़, जिला छिंदवाड़ा द्वारा थाना नैनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 जून 2026 की रात्रि वह गेहूं लेकर नैनपुर आया था तथा ट्रक क्रमांक MH-40-9586 को निवारी क्षेत्र में खड़ा कर विश्राम कर रहा था। अगले दिन ट्रक की डीजल टंकी की जांच करने पर उसमें से लगभग 150 लीटर डीजल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किया जाना पाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नैनपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर थाना के निगरानी बदमाश अंशु उर्फ भूरा ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फरियादी के ट्रक से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर उसे बेच देना स्वीकार किया।* पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश जारी है तथा मामले की विवेचना प्रचलन में है।

गिरफ्तार आरोपी

1=अंशु उर्फ भूरा ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर(निवासी निवारी, थाना नैनपुर, जिला मंडला)

जप्त सामग्री

  • डीजल विक्रय से प्राप्त ₹8,000/- नगद
  • घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
  • डीजल चोरी में प्रयुक्त 02 प्लास्टिक जरीकेन

गिरफ्तार आरोपी अंशु उर्फ भूरा ठाकुर एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जिलों के थानों में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित 12 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

👁️ 29 views Views
Share This Article
Translate »