संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु संस्था स्तर काउंसिलिंग की समय-सारणी जारी कर दी गयी है, जिसके अनुसार 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जा सकती है तथा दिनांक 06 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को प्रातः 10:30 से साँय 06:30 बजे तक रिक्त रही सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग आयोजित की जावेगी।
यह काउंसिलिंग तब तक जारी रहेगी जब तक की सभी ब्रांच में प्रवेश पूर्ण न हो जावे । संस्था स्तर की काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी अपने आय, जाति, निवास, 10वीं अंकसूची, शिक्षण शुल्क तथा टीसी इत्यादि दस्तावेजों के साथ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में दिये गए समय पर उपस्थित हो सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में वर्तमान में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कम्प्युटर साइन्स एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, तथा सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं इसके अलावा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रानिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन ब्रांच संचालित है, जिनके अंतिम वर्ष के कई छात्रों का विभिन्न मल्टी-नेशनल कंपनी में चयन हो चुका है । संस्था प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वारा जिले के छात्रों से संस्था स्तर काउंसिलिंग जैसे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गयी है ।
👁️ 5 views Views
