क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने थाना घुघरी में जनसुविधाओं के लिए सामग्री भेंट की, पौधारोपण कर दिया सामाजिक सेवा का संदेश

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स घुघरी (मंडला) क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन एवं क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड द्वारा गुरुवार को थाना घुघरी में आम जनता और फरियादियों की सुविधा के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में थाना प्रभारी प्रकाश चन्द सेन सहित थाना घुघरी का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।


कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से थाना परिसर में 01 वाटर कूलर, 01 वाटर फिल्टर, 05 थ्री-सीटर एयरपोर्ट स्टील चेयर, 05 अलमारी, 25 फाइबर चेयर तथा ऑफिस रैक सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई, जिससे थाना आने वाले नागरिकों और फरियादियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
समारोह में थाना प्रभारी प्रकाश चन्द सेन एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के डिवीजन मैनेजर सोमसिंह राजपूत, एरिया मैनेजर रामेश्वर रोकड़े, ब्रांच मैनेजर आनंद साहू सहित संस्था के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।


संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन एवं क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करती है। साथ ही संस्था समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।


यह पहल पुलिस और समाज के बीच सहयोग एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »