मनोनीत पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के बीच अमलाई में दिखा उत्साह

Revanchal
4 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स अमलाई। नगर परिषद बरगवां-अमलाई में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की घोषणा के बाद अमलाई नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवमनोनीत पार्षद संदीप पुरी, अजय सिंह ,सुभाष कुमार मिश्रा एवं अनिल बैग के स्वागत के लिए वार्ड क्रमांक 6 दुर्गा मंदिर चौराहे में भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नवमनोनीत पार्षदों के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बैंड-बाजे की धुन और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच पूरा क्षेत्र जश्न के माहौल में नजर आया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और चारो मनोनीत पार्षदों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के संदीप पुरी ,अजय सिंह, सुभाष कुमार मिश्रा तथा अनिल बैगा का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतनारायण सोनी ने मनोनीत पार्षदों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों मनोनीत पार्षदों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और मिठाई वितरण के साथ मनोनयन की खुशी मनाई गई।
नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जताई उम्मीद
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला शह कोषाध्यक्ष रामनारायण उरमलिया ने उम्मीद जताई कि नवमनोनीत पार्षद नगर परिषद बरगवां-अमलाई क्षेत्र के विकास और आम नागरिकों की समस्याओं को परिषद स्तर पर प्रमुखता से उठाएंगे। मनोनीत पार्षद संदीप पुरी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। मुझे यह जो जिम्मेदारी सौंप गई है उसका निर्वहन में पूरी ईमानदारी के साथ करूंगा और पूरे 15 वार्ड में यदि कोई समस्या है तो नगर परिषद अधिकारियों से पहल करते हुए निदान करने की कोशिश करूंगा।
धूमधाम से मनाया गया उरमालिया जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने
स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला सहकोष अध्यक्ष रामनारायण उरमलिया का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया और केक काटकर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।


पत्रकारों का हुआ सम्मान
मनोनीत पार्षदों के सम्मान समारोह में स्थानीय पत्रकारों का सम्मान मनोनीत पार्षद संदीप पुरी द्वारा किया गया । स्थानीय पत्रकार विजय तिवारी ,नीरज गुप्ता ,जीवन यादव ,राहुल मिश्रा और सौरभ सिंह का सम्मान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन अजय दाहिया एवं डॉ राज पांडे ने किया। अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं स्थानीय नागरिकों एवं पत्रकारों का आभार मनोनीत पार्षद संदीप पुरी द्वारा किया गया। मनोनीत पार्षदों के सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से रामनारायण उरमलिया, चंद्रिका द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सतनारायण सोनी, वेद प्रकाश द्विवेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी ,पार्षद पवन कुमार चीनी, दीपक कोल, सचिन पुरी, दशरथ नायक, सुरेंद्र सोनी ,अरविंद साहनी, मनीष तिवारी, रवि दुबे, सुमित सिंह, नीरज नामदेव, यदुराज पनिका, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

👁️ 22 views Views
Share This Article
Translate »