जिले में गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Revanchal
3 Min Read

कलेक्टर नारायन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय की उपस्थिति में, आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में
आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सभी विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुये समय पर सभी आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एडीएम धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व सीएसपी छिंदवाड़ा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर नारायन ने कहा कि जिले में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा । उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में सभी स्थानों पर ध्वज संहिता का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाये । स्वतंत्रता दिवस पर रात्रि में शासकीय कार्यालयों एवं ऐतिहासिक महत्व की इमारतों में रोशनी की जाएगी। जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड पर आयोजित किया जायेगा ।‍
कार्यक्रम ठीक प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका समापन प्रात: 11 बजे किया जायेगा। सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 7:30 बजे और कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 8 बजे किया जाएगा। 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से भारी वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर नारायन ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के लिये आमंत्रण पत्र प्रिंट कराने एवं वितरण व्यवस्था, परेड की व्यवस्था, मंच एवं ग्राउण्ड की मरम्मत, साज-सज्जा, बैण्ड की व्यवस्था, ग्राउंड की साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, शामियाना, बैठक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, ध्वज व पुष्पों की व्यवस्था, रंगोली की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफेद जिप्सी, पुरूस्कार, गुब्बारों की व्यवस्था, उद्घोषणा के लिये माईक व ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे और तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

मुख्य कार्यक्रम में देशभक्ति पर केंद्रित दो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय व अशासकीय व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शहीद सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे से की जाएगी, जिसमें संबंधित सभी आधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »