रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा
किसानों की आय एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि,आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से अग्रोमॅक्स कंपनी पुणे द्वारा आज सौसर से भव्य अग्रोमॅक्स रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह रथ यात्रा मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि के संबंध में जानकारी प्रदान करेगी।
अग्रोमॅक्स रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और किसानों के हित में आयोजित इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा की हमारा किसान जितना समृद्ध और सशक्त होगा, उतना ही हमारा कृषि क्षेत्र और देश मजबूत होगा। आज आवश्यकता है कि किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद, वैज्ञानिक खेती की जानकारी और उत्पादन बढ़ाने के नए साधन पहुंचें। अग्रोमॅक्स कंपनी द्वारा किसानों के बीच जागरूकता एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह रथ यात्रा निश्चित रूप से किसानों के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और आधुनिक तकनीक का समन्वय कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दे सकता है। किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने, बेहतर कृषि प्रबंधन करने तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सही जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है। इसी दिशा में इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गांव-गांव पहुंचेगी अग्रोमॅक्स रथ यात्रा
अग्रोमॅक्स रथ यात्रा के माध्यम से किसानों तक पहुंचकर उन्हें उन्नत कृषि पद्धतियों, आधुनिक तकनीक, बेहतर कृषि प्रबंधन एवं उत्पादन वृद्धि के उपायों की जानकारी दी जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों से संवाद कर उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझने का भी प्रयास किया जाएगा।
यह रथ यात्रा मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के विभिन्न ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और किसानों को खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित करेगी। इसका उद्देश्य किसानों को बदलते कृषि परिवेश के साथ जोड़ना तथा खेती को अधिक लाभकारी एवं उत्पादक बनाने की दिशा में जागरूक करना है।
कार्यक्रम में एरिया मैनेजर खड्गी सर,नागपुर,विजय ढगे, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण वाकोडे,भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खिरडकर, नामदेव ईवनाती ,विट्ठल वाघ सहित अग्रोमॅक्स कंपनी के मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के समस्त प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों ने किसानों के हित में आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
अग्रोमॅक्स रथ यात्रा का उद्देश्य केवल कृषि उत्पादों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में जागरूक कर उनके उत्पादन एवं कृषि कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान करना है। किसानों के बीच इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिला।
