रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जिला गोली यदुवंशी समाज की एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक रविवार को पुराना आरटीओ ऑफिस के पीछे स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता कर समाज के संगठनात्मक विकास जोर दिया गया l
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाना तथा क्षेत्रीय स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन करना था।
इस दौरान उपस्थित समाजजनों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सामाजिक उत्थान, संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई, ताकि समाज की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा सके।
इसके साथ ही आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को समाज की गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया।
“समाज को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हमें विश्वास है कि नई टीम समाजहित में बेहतर कार्य करेगी। साथ ही आगामी जन्माष्टमी कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
