मोहगांव पुलिस ने 24 घंटे में अंधी हत्या का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read

जादू-टोना के संदेह में हुई हत्या का खुलासा, मोहगांव पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को दबोचा

दैनिक रेवांचल टाइम्स मण्डला, दिनांक 03 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक मण्डला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मोहगांव पुलिस ने अंधी हत्या के एक प्रकरण का मात्र 24 घंटे में सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

दिनांक 01.08.2026 को शिकायतकर्ता गायत्री मरावी, पति स्व. इन्द्र मरावी, निवासी ग्राम खर्रीडीहापार, थाना मोहगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.07.2026 की शाम लगभग 07:00 बजे उसका पति इन्द्र मरावी मोबाइल पर बात करते हुए गुटखा लेने गांव की दुकान गया था, जो रात्रि में वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह तलाश करने पर उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

घटनास्थल से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही प्रमोद मरावी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसे मृतक द्वारा जादू-टोना किए जाने का संदेह था, जिससे परेशान होकर उसने कुल्हाड़ी से मृतक के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी अपने साथी डालचंद परते के घर में रख दी। बाद में डालचंद परते ने उक्त कुल्हाड़ी को गांव के तालाब में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रमोद मरावी, पिता सुखचंद मरावी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खर्रीडीहापार, थाना मोहगांव, जिला मण्डला।
  2. डालचंद परते, पिता नंदकुमार परते, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खर्रीडीहापार, थाना मोहगांव, जिला मण्डला।

जप्त मशरूका
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी
आरोपियों के मोबाइल

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »