
रेवांचल टाइम्स घुघरी – दक्ष प्रजापति आर्मी मध्यप्रदेश के प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्रीमती रामकली प्रजापति को महिला उत्थान विभाग, जिला मंडला के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाजजनों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती रामकली प्रजापति की नियुक्ति दक्ष प्रजापति आर्मी मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष आर.एन. प्रजापति, महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा (मालवीय) प्रजापति, संभाग प्रभारी सहदेव मालवीय, जिला प्रभारी आकाश चक्रवर्ती एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चक्रवर्ती की सहमति से की गई है।
नियुक्ति के बाद समाजजनों ने कहा कि श्रीमती रामकली प्रजापति का सामाजिक अनुभव, सेवा-भाव और मातृसुलभ मार्गदर्शन संगठन एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाज में एकता एवं आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में बेहतर कार्य होने की उम्मीद है।
समाजजनों ने कहा कि महिला शक्ति किसी भी समाज की मजबूती का आधार है। ऐसे में महिला उत्थान विभाग की जिम्मेदारी श्रीमती रामकली प्रजापति को सौंपे जाने से महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है।
श्रीमती रामकली प्रजापति की नियुक्ति पर नंद किशोर चक्रवर्ती, जिलाध्यक्ष (आ.भा.प्र.म.स.), संतोष चक्रवर्ती, जिला महासचिव (आ.भा.प्र.म.स.), पूर्व उपाध्यक्ष गया प्रसाद चक्रवर्ती सहित समाज के वरिष्ठजनों बी.पी. चक्रवर्ती, मोतीलाल चक्रवर्ती, धन्नूलाल चक्रवर्ती, मंगलेश चक्रवर्ती, लक्ष्मी प्रसाद चक्रवर्ती, राजू प्रसाद चक्रवर्ती, दिनेश चक्रवर्ती, शैलेंद्र चक्रवर्ती, बसंत चक्रवर्ती, राजेश चक्रवर्ती, चीकू प्रजापति एवं लखन चक्रवर्ती सहित जिलेभर के स्वजातीय बंधुओं, शुभचिंतकों, वरिष्ठजनों एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
