सावन के दूसरे सोमवार पर अनगढ़ हनुमान मंदिर में गुंजायमान हुआ ‘हर-हर महादेव’:

Revanchal
1 Min Read

प्रथम ज्योतिर्लिंग बाबा सोमनाथ का हुआ भव्य रुद्राभिषेक

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

सावन माह के पावन दूसरे सोमवार को स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर प्रांगण भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर में विराजित विश्व के प्रथम ज्योतिर्लिंग गुजरात के बाबा सोमनाथ जी का अति भव्य एवं शास्त्रीय विधि से रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
​परम पूज्य महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी महाराज के पावन सानिध्य तथा विद्वान ब्राह्मण आचार्यों के मार्गदर्शन में शाम 6 बजे से यह धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ।

ढोल-नगाड़ों की थाप, करतल ध्वनि और “बम-बम भोले”, “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के बीच देश की पवित्र नदियों एवं तीर्थों के पावन जल से महादेव का अभिषेक किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चारण और वातावरण में घुली धूप-कपूर की सुगंध के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने पूरे परिसर को शिवमय बना दिया। रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान सोमनाथ जी की महाआरती उतारी गई एवं श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
​गौरतलब है कि सावन के इस पवित्र माह में अनगढ़ हनुमान मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 30 नर्मदेश्वर शिवलिंगों का भी विशेष अभिषेक अनुष्ठान निरंतर जारी है।

👁️ 14 views Views
Share This Article
Translate »