रेवांचल टाइम्स पवई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पवई स्टेट बैंक के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने देश में तकनीकी विकास, संचार व्यवस्था और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुणपाल सिंह बुंदेला,रम्मू मणि यादव, शिकारपुरा, अजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार नामदेव, अजय देव बुंदेला,भूपत शाह बुंदेला , दिग्विजय उरमलिया, रम्मू चौधरी, शंभू लाल चौधरी, ऋषभ पटेल एवं रामसेवक सिंगरोल, ब्रजेश शर्मा,राम लाल चौधरी, वसीम खान,सतेंद्र जैन,महमूद खान, पप्पू खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी के विचारों और उनके देश के विकास में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
