
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह में शामिल हुए सांसद
सांसद ने अपने सिर पर कलश रखकर जिले भर में आयोजित होने वाली कलश यात्रा की शुरूआत
सांसद ने राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को दौरान संत शिरोमणि रविदास महाराज का पुजा अर्चना करते हुए जिलेवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना
रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
संत शिरोमणि रविदास महाराज के द्वारा 650 वर्ष पूर्व लोगों के लिए दिये गये विचार आज के समय के लिए महत्वपूर्ण है, हमारे देष में बड़े-बड़े संतों ने जन्म लिया उनमें से एक रविदास जी भी है, उनकी भी दूर दृष्टि वाली सोच थी इसलिये उन्होंने कहा था जाति-जाति में जाति है जो केतन के पात रैदास मनुष्य ना जुड़ सके जब तक जाती ना पात, उन्होंने मन की पवित्रता पर जोर दिया है। रविदास जी कहते थे मन चंगा तो कठौती में गंगा, उनके अनुसार जिस व्यक्ति का मन पवित्र होता है उसके बुलावे पर मां गंगा एक कठौती में भी आ जाती है, निर्मल मन में ही भगवान वास करते है, उक्त आषय के उद्गार संत षिरोमणि रविदास महाराज के 650 वे प्रकाशोत्सव जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साहू ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के विचारों को आत्मसात कर ग़रीब कल्याण किया है।
समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद साहू ने राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को दौरान संत शिरोमणि रविदास महाराज का पुजा अर्चना करते हुए जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना भी की है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद साहू ने अपने सिर पर कलश रखकर जिले भर में आयोजित होने वाली कलश यात्रा की शुरूआत भी की है। अब जिले के विभिन्न विकासखंडों में भी संत शिरोमणि रविदास जी की कलश/रथ यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद साहू ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज का कहना था कि ईश्वर के दरबार में ऊँच-नीच नहीं होती है सब बराबर हैं। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास केवल आध्यात्मिक समानता की बात तक सीमित नहीं रहे। उनके पदों में सामाजिक बराबरी की व्यावहारिक आकांक्षा दिखती है। उन्होंने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न, यह उनके समानता आधारित वैकल्पिक राज्य का स्वप्न है, जो परिवर्तनवादी सोच का एक अनछुआ पहलू है। सांसद श्री साहू ने कहा कि रविदास जी की भक्ति सामाजिक मुक्ति का साधन थी। उनका ईश्वर किसी मंदिर, मूर्ति या वेद तक सीमित नहीं, बल्कि सबमें व्याप्त था। इस दौरान कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
सांसद ने की कलश व रथ यात्रा शुरूआत
समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के जिला स्तरीय समारोह के दौरान सांसद साहू ने अपने सिर पर कलश रखकर जिले भर में आयोजित होने वाली कलश व रथ यात्रा की शुरूआत की। कलश व रथ यात्रा गर्ल्स कॉलेज से प्रारंभ होकर मानसरोवर, पुराना बैल बाजार, भाजपा कार्यालय, लालबाग, रामबाग, नरसिंहपुर नाका, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, पुराना पावर हाउस, छोटी बाजार, मेन रोड, फव्वारा चौक, दशहरा मैदान, ईएलसी चौक, परशुराम वाटिका, नगर निगम, कलेक्टोरेट होते हुए अंबेडकर चौराह पहुंची।
उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में 20 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में प्रातः 10 बजे से कलश व रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
जिले भर में निकलेंगी कलश व रथ यात्रा
समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को विकासखंड छिंदवाड़ा-मोहखेड़, 22 अगस्त को विकासखंड मोहखेड़, 23 अगस्त को विकासखंड मोहखेड़-परासिया, 24 अगस्त को विकासखंड परासिया-जुन्नारदेव, 25 अगस्त को विकासखंड परासिया, 26 अगस्त को विकासखंड परासिया-तामिया, 31 अगस्त को हर्रई, 1 सितंबर को अमरवाड़ा, 2 सितंबर को अमरवाड़ा-चौरई, 3 सितंबर को चौरई, 4 सितंबर को बिछुआ, 5 सितंबर को मोहखेड़-चौरई, 6 सितंबर को छिंदवाड़ा, 7 सितंबर को छिंदवाड़ा, 8 सितंबर को छिंदवाड़ा तथा 9 सितंबर को छिंदवाड़ा में यात्रा आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
समारोह में महापौर विक्रम अहके, विधायक राजा कमलेश शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा जिला महामंत्री विजय पाण्डे, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, रमाकांत पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत घई, धर्मेन्द मिगलानी, माइकल पहाड़े, रामकिशन पहाड़े, कलेक्टर हरेन्द्र नारायण, जनपद सीईओ अरविंद कुमार, जिला रविदास समाज के अध्यक्ष श्याम डोले, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक विन्इगडे़कर, वरिष्ठ संरक्षक आरएल मण्डराह, कामता प्रसाद अहिरवार, एसपी सेवेतिया, मेहताब अहिरवार, पुरुषोतम मंडराह, भारत डोले, कार्यक्रम सहसंयोजक मनोज चौरे, मनोज माण्डराह, विक्रांत अहिरवार, राज गोनेकर, राजकुमार अहिरवार, शेषराम चौरे, राजेश डोले, आकाश अहिरवार, कृष्णा मिनीटे, योगेश चौकसे, देवीप्रसाद झड़ाने, जय लोंगरे, दिलिप अहिरवार, अजय टाण्डेकर, जगदीश टाण्डेकर, महेश डोले, अरुण डोले, समीर अहिरवार, गुड्टू डोले, सोमनाथ गुन्हेरे, सुरेन्द्र डोले, दिलिप सिंग, पूनाराम चौरिया आदि उपस्थित थे।
