भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य ‘बबला’ शुक्ला का आज छिंदवाड़ा दौरा

Revanchal
2 Min Read

आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति होगी तैयार

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य ‘बबला’ शुक्ला शनिवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। अपने इस महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान वे दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ मैराथन संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

​भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि इस उच्चस्तरीय बैठक में जिला संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी और आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया जाएगा। बैठक में जिला संगठन प्रभारी और जिलाध्यक्ष द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

​बैठक में ये वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
बैठक की महत्ता को देखते हुए जिले के तमाम प्रमुख भाजपाइयों को इसमें अपेक्षित किया गया है।

इसमें विशेष रूप से शामिल होंगे
​संगठन पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के प्रभारी।
​जनप्रतिनिधि एवं पूर्व प्रत्याशी: क्षेत्र के पूर्व विधायक, विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता, नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष।
​मोर्चा व अभियान टोली विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और पार्टी के आगामी अभियान टोलियों के सदस्य।
​बैठक में विभिन्न दायित्वों के बंटवारे और आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन किया जाएगा। जिला महामंत्री कमलेश उईके ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से तय समय पर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचकर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

👁️ 13 views Views
Share This Article
Translate »