श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, पिंडरई में वंदनीय आर्यिका मां विमल मति माता जी ससंघ के मंगल सान्निध्य में श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिसके अंतर्गत रक्षा बंधन विधान अकम्पनाचार्य आदि 700 मुनिराजों को अर्घ समर्पित किए गए। साथ वात्सल्य पर्व के उपलक्ष्य में राखी सजाओ प्रतियोगिता एवं मां जिनवाणी के सुरक्षा के निमित्त से जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

आयोजन की समापन बेला में पूज्य बड़ी माता जी वंदनीय आर्यिका मां विमल मति माता जी की मंगल देशना का लाभ सभी को प्राप्त हुआ। माता जी ने अपनी देशना के माध्यम से 700 मुनिराज पर हुए उपसर्ग एवं उनकी रक्षा की कथा बता कर रक्षा सूत्र बांधने का उद्देश्य बताया। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष चौधरी कैलाश चंद्र जी ने साधु सेवा समिति के सदस्य ऋषभ जी को बताया कि 27 एवं 28 अगस्त इन दोनों दिनों में संपूर्ण समाज को धर्मध्यान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

👁️ 18 views Views
Share This Article
Translate »