(एमपी डेस्क): देश में चुनाव की तैयारी कर रहा अगला राज्य बिहार है। बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ है। इस बीच, मध्य प्रदेश से भाजपा नेताओं को बिहार में तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को बिहार में तैनात किया गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव को पांच क्षेत्रों में बांटा है। प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को मिथिला और तिरहुत क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सांसद वीडी शर्मा को बेगूसराय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा को बेगूसराय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को सारण और चंपारण क्षेत्र की लगभग 45 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री विश्वास सारंग को सीवान, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को गोपालगंज, सांसद अनिल फिरोजिया को गया, सांसद गजेंद्र पटेल को खगड़िया और पूर्व सांसद केपी यादव को समस्तीपुर की जिम्मेदारी दी गई है
