घुघरी सिद्ध बाबा स्टेडियम में ‘सांसद कप’ का रोमांचक फाइनल घुघरी की टीम बनी चैंपियन

रेवांचल टाइम्स मंडला । घुघरी मंडला सिद्ध बाबा स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित सांसद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज, 6 दिसंबर को, अत्यंत रोमांचक तरीके से संपन्न हुआ। फाइनल मैच में स्थानीय टीम घुघरी ने पदमी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया और चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते इस भव्य फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाम 6 बजे, सांसद महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कार वितरण कर उनका सम्मान किया।


विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार


सांसद कुलस्ते ने विजेता टीम घुघरी को विनर कप प्रदान किया

सांसद कुलस्ते ने विजेता टीम घुघरी को विनर कप प्रदान किया और ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की नकद राशि का पुरस्कार दिया। वहीं, उपविजेता रही पदमी की टीम को भी ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री रामबॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट के सहयोगी सत्यम पटेल को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, महेंद्र राठौर,जिला मंत्री कौशल्या मरावी,पूर्व जिला महामंत्री नीरज मरकाम,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धुर्वे,भाजपा नेता श्याम दुबे,महामंत्री संजय साहू,शंभू प्रसाद साहू, मुन्ना चक्रवर्ती, बजारी लाल मरावी, पंचलाल साहू, लकी सोनी, दुर्गेश प्रजापति, और आनंद चौकसे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


पूरा स्टेडियम खेल प्रेमियों और कार्यकर्ताओं से भरा रहा, जिन्होंने इस शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल समापन का जश्न मनाया।

Share This Article
Translate »