महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Revanchal
1 Min Read

कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का पुतला फूंका

दैनिक रेवाँचल टाईम्स- मंडला में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयानों के विरोध में शनिवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नेहरू स्मारक परिसर में विधायक का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं और यह संपूर्ण नारी समाज का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कांग्रेस से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने इस संबंध में कहा कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की सोच को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

वही पुतला दहन के समय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »