खुकसर पौड़ी बीट में तेंदुए का हमला, युवक घायल… इलाके में दहशत का माहौल

Revanchal
1 Min Read


दैनिक रेवांचल टाईम्स | बम्हनी बंजर, मंडला
वन परिक्षेत्र बम्हनी बंजर अंतर्गत खुकसर पौड़ी बीट में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार जंगल किनारे शौच के लिए गए एक युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए बम्हनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र और सुनसान इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगल किनारे वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। खासकर सुबह और शाम के समय ग्रामीणों को खेतों और जंगल की ओर जाने में डर लग रहा है।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »