मंडला जिले में लागू माइक्रोबीट सिस्टम के तहत 300 से अधिक नागरिकों को यातायात, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स – मंडला, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में जिले में माइक्रोबीट सिस्टम लागू करते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने बीट ग्रामों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चौकी मनेरी क्षेत्र में माइक्रोबीट अधिकारी आरक्षक मुकेश शांडिल्य, आरक्षक आनंद कोरी एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा द्वारा मनेरी बाजार में 110, ग्राम गडरा में 100, ग्राम भवेरा में 50 एवं ग्राम ताकवेली में 40 ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, नशे से दूरी, साइबर अपराध से बचाव एवं सामाजिक सतर्कता संबंधी जानकारी दी गई,

साथ ही आदतन अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों (जुआ, सट्टा, शराब, नशीले पदार्थ) पर सतत निगरानी एवं सूचना बीट बुक में दर्ज करने के जानकारी दिए गए।

इसी क्रम में थाना टिकरिया क्षेत्र के ग्राम कुडामैली में माइक्रोबीट प्रभारी आरक्षक रामरतन मस्करे द्वारा चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, लाइसेंस-बीमा-दस्तावेज पूर्ण रखने, साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों/किराएदारों की सूचना थाने को देने हेतु जागरूक किया गया

इस प्रकार माइक्रोबीट प्रणाली के अंतर्गत आज कुल 300 से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »