​साहित्यकार विशाल शुक्ल ‘डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित

​छिंदवाड़ा का नाम राष्ट्रीय पटल पर चमकाया, ‘स्वर्गविभा’ मुंबई ने प्रदान किया गौरवपूर्ण अलंकरण

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
हिंदी साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले जिले के वरिष्ठ साहित्यकार विशाल शुक्ल को प्रतिष्ठित ‘डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2026’ से विभूषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मुंबई (महाराष्ट्र) की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘स्वर्गविभा’ द्वारा हिंदी साहित्य सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

​सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित ‘स्वर्गविभा’ परिवार ने शुक्ल को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके कृतित्व की सराहना की। उल्लेखनीय है कि विशाल शुक्ल पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर नगर के साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुक्ल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए स्वर्गविभा परिवार व सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया है।

Share This Article
Translate »