रेवांचल टाईम्‍स की ओर से 77वां गणतंत्रता दिवस की पूरे देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाईम्‍स जबलपुर। आज का दिन पूरे भारतवर्ष के लिये वह ऐतिहासिक दिन है जो पूरे भारतवासियों को देशभक्ति और स्‍वाभिमान से भर देता है। आज हम अपने वीरसपूतों के बलिदान को याद करते हैं, जिनके कारण आज हम स्‍वाभिमान और आजादी के साथ खुशहाल जीवन जी रहें है।

गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय एकता का द्योतक है

गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संविधान की ताकत और लोकतंत्र की जीत का उत्सव है। 26 जनवरी का दिन हमें अपने उन वीरों और संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और मजबूत गणतंत्र में सांस ले रहे हैं। इस खास मौके पर लोग अपने जज्बात, देशभक्ति और गर्व को शब्दों में पिरोकर एक-दूसरे तक पहुंचाते हैं। अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों या सोशल मीडिया पर देशप्रेम का संदेश देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने वाली 10 खास और दिल छू लेने वाली शायरियां, जो हर भारतीय के दिल को छू जाएंगी।

गणतंत्र दिवस के बारे में

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया।

26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम राष्ट्रपति की शपथ ली थी।

हिन्‍द है वतन मेरा

हिन्‍द है वतन मेरा, तिरंगा जिसकी शान है

बसता है दिल में ईश्‍वर, मेरा वतन मेरी जान है

जिससे ही है वजूद मेरा, वतन से ही मेरी पहचान है

बस यही मेरा अभिमान है,

यही मेरा अभिमान है।। ……..विनीत सेन

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »