पातालेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 1.50 लाख श्रद्धालुओं के लिए सजेगा 24वां विशाल फलाहारी भंडारा

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए शिव शक्ति सेवा मंडल (श्री अमरनाथ यात्रा) द्वारा इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य फलाहारी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। नागा साधुओं की ऐतिहासिक तपोस्थली श्री पातालेश्वर धाम में यह सेवा का निरंतर 24वां वर्ष है।

​15 फरवरी: तड़के 5 बजे से होगा महा-प्रसाद का वितरण

​मंडल के सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 15 फरवरी को प्रातः 5 बजे से “प्रभु इच्छा” तक भंडारे का अनवरत वितरण किया जाएगा। जनसहयोग से आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।

​तैयारियों में जुटी सेवादारों की टोली
​आयोजन की भव्यता को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए
​संतोष गुप्ता,​सुधाकर राव सावले,​जयप्रकाश गुप्ता,


​प्रवीण बक्षी,​नरेश चौरसिया ​सहित मंडल के सभी सेवादार समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। संस्था ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे पातालेश्वर धाम पहुँचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करें और महा-प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित करें।
​विशेष: “छिंदवाड़ा की धरा पर यह भंडारा न केवल सेवा का प्रतीक है, बल्कि एकता और श्रद्धा का संगम भी है।”

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »