स्वराज जन आंदोलन ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद परिवार को दी आर्थिक सहायता

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए ‘स्वराज जन आंदोलन’ समूह द्वारा सहायता की एक मिसाल पेश की गई है। संगठन के माध्यम से छिन्दी (जिला छिंदवाड़ा) निवासी अदनान और उनकी माता परवीन को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु 3,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।


​वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ वितरण
​यह सहायता राशि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
​रहीस (प्रदेश कार्यकारी सदस्य)
​जुबेदा खान (जिला महिला प्रभारी)
​डॉ. हलीमा खान (जिला सचिव)


​जाबीद भाई सेवा का संकल्प रहेगा जारी
इस नेक पहल पर चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वराज जन आंदोलन केवल एक समूह नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का एक माध्यम है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन ने यह तय किया है कि भविष्य में भी इसी तरह के कल्याणकारी और सहयोगी कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्गों को समय पर उचित मदद मिल सके।


​”मदद का छोटा सा हाथ भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। हमारा उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना है।” स्वराज जन आंदोलन प्रतिनिधि

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »