पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने विकासखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

विकासखंड के कुल आठ संकुल स्तर की टीमो ने लिया भाग, प्रथम विजेता टीम जिला स्तर पर खेलेगी

बजाग। भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड बजाग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन और कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन ,जनपद पंचायत के सी ई ओ रामबाबू देवांगन केमार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीआरसी) ब्रजभान सिंह गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। साथ ही ग्रामीण अंचल की छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।प्रतियोगिता सोमवार को विकासखंड में संकुल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संकुलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संकुल स्तर पर विजेता टीमों ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

संकुल स्तर पर विजेता टीम के मध्य फाइनल मुकाबला 18/02/26 को बी आर सी मैदान में खेला जाएगाप्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कृत करने हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान की टीम को 1100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि का पुरस्कार रखा गया है

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं खेल प्रभारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर क्षेत्र में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किया।

Share This Article
Translate »