31 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा की विशाल ट्रैक्टर रैली सरकारी नीतियों के खिलाफ किसान मोर्चा रैली का आयोजन

kaonebroadcast@gmail.com
5 Min Read
A massive tractor rally by the United Kisan Morcha on October 31st. Kisan Morcha organized a rally against government policies.

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/ आगामी 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर मंडला किसान मोर्चा के तत्वाधान में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन रखा गया हैं। किसान रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार की नीतियों और किसान विरोधी फरमानों को लेकर हैं। जिले के किसान अपनी उचित मांगों को लेकर रैली के बाद में कलेक्टर मंडला को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें किसानों की विशेष मांग रहेगी कि मध्य प्रदेश सरकार एक तरफ खुद को किसान हितैषी सरकार कहते हुए नहीं थकती तो वहीं आए दिन नए नए फ़रमान जारी कर किसानों को परेशान करने से भी नहीं चूकती। इस खरीफ फसल के सीजन में देखा गया की न सिर्फ मध्य प्रदेश अपितु मंडला जैसे जिले में भी खाद के लिए किसान भारी किल्लत से जूझते रहे तो वही लंबी लंबी लाइनों में लग कर के खाद लेने को मजबूर हो गए थे।


तो अब वर्तमान परिस्थितियों में असमय अतिवृष्टि के चलते किसान बहुत जायदा परेशान हैं। इस वर्ष मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए एक नया फरमान जारी किया हैं। जिसमें जिले के कोई भी किसान अपने खेतों की पराली को नहीं जला सकता। एक तरफ मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला हे जो अपने पिछड़े पन और असुविधाओं के लिए पहचाना जाता हैं। मंडला जिले में ज्यादातर किसान छोटे छोटे रकबे में अपनी खेती कर उदर पूर्ति करते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा सब्सिडी में दिए जाने वाले कृषि संयंत्रों को खरीद पाना न केवल मुश्किल हैं, बल्कि असम्भव भी हैं। और जब मध्य प्रदेश की वर्तमान मौजूदा सरकार किसानों के खेत की पराली को नहीं जलाने देगी तो ऐसे में किसानों को आगामी फसल की बुवाई करने में बहुत मुश्किलें पैदा होगी और किसानों को बहुत जायदा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिससे कि किसानों को अधिक लागत लगेगी और किसानों का खेती करना दूभर हो जायेगा।


संयुक्त किसान मोर्चा की इन्हीं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मंडला जिले में 31 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली दोपहर 12 बजे से सरदार पटेल चौक, बिंझिया (मंडला) से प्रारंभ होगी।

रैली का आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों से किसान खाद की किल्लत, पराली (नरवाई) जलाने पर रोक, बढ़ती खेती लागत और सरकारी नीतियों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। किसानों पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगने से खेती की लागत बढ़ती जा रही है, और किसानों की आमदनी घटती जा रही है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने इस बार व्यापक स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। रैली के माध्यम से किसान अपनी मांगों का ज्ञापन मंडला कलेक्टर को सौंपेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने-अपने ट्रैक्टर और वाहनों के साथ समय पर बिंझिया चौक पहुंचें और रैली में भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दें।

रैली का मार्ग सरदार पटेल चौक, बिंझिया से शुरू होकर लालीपुर, पड़ाव, अम्बेडकर चौक और बैगा-बैगी चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। जहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा अपना ज्ञापन सौंपने के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

किसान संगठनों ने इस आयोजन को “किसान एकता का प्रतीक” बताया है और इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »