दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मण्डला / बैतूल – मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल मप्र द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश की 12-12 टीमों ने भाग लिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग की महिला टीम ने अपने सभी मैच में एक तरफा जीत हासिल किया। महिला टीम ने सेमीफाइनल में सागर को हराकर आनंद में प्रवेश किया। वहीं फाइनल मैच इंदौर के विरुद्ध खेला गया, जिसमें जबलपुर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर को हराकर दोबारा विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं पुरुष वर्ग में जबलपुर की टीम ने उज्जैन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा। इस मैच में इंदौर से हारकर जबलपुर उप विजेता रही। टीम के प्रदर्शन को देखकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
साथ ही महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर टीपी मिश्रा, डॉक्टर बी टैमरे, डॉक्टर एस एस ज्योतिषी, डॉक्टर दिलीप दुबे, डॉक्टर एस आर बघेल, डॉ अर्जुन बघेल, डॉ सीमा धुर्वे, डॉक्टर जुड़ीका कुजूर, डॉक्टर अनीता झरिया ने खिलाड़ियों को बधाई दिए। संभाग के वरिष्ठ क्रिडा अधिकारी डॉक्टर रमेश शुक्ला, डॉक्टर हरीश दुबे, डॉक्टर सुदर्शन ठाकुर, डॉक्टर अमीन खान, डॉक्टर अर्पित सक्सेना, डॉक्टर राजकुमार तथा जिले के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
टीम के मुख्य कोच डॉक्टर गुलबहार खान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्ति किया तथा टीम के साथ जुड़े डॉक्टर आशीष चतुर्वेदी, डॉक्टर अनूप परिहार, डॉक्टर नीलेश चौरे, डॉक्टर प्रशांत यादव ने खिलाड़ियों के साथ कड़ी मेहनत करके इस मुकाम तक टीम को पहुंचाने में एहम भूमिका निभाई।
जबलपुर संभाग महिला टीम में सुमन मरावी कप्तान साथ में दीपलता कूड़ापे, अंजलि, असमीपरस्ते, गरिमा, अंकेश्वरी, पूजा कुलस्ते, अंजनी, साधना धुर्वे में पुरुष वर्ग में टीम कप्तान जितेंद्र सैयाम उज्जन, सतीश, हेमंत, संजू , रवि प्रकाश, पुरोहित मुकेश, प्रभात ने अपने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
