टेमनी खुर्द सड़क दुर्घटना के घायलों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कहा- भाजपा हर पल पीड़ित परिवारों के साथ

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर टेमनी खुर्द के समीप ट्रक और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर में घायल हुए लोगों से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से चर्चा कर सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के दुख में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपचाररत घायलों एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे स्वयं और भाजपा का पूरा संगठन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने चिकित्सकों से प्रत्येक घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा गंभीर घायलों के उपचार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

इसी दौरान यादव ने स्कूल वैन पलटने की घटना में चोटिल हुए दो बच्चों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी घायलों को समुचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

शेषराव यादव ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की, साथ ही सभी घायलों और बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश सिंह बैस, संदीप सिंह चौहान, रोशन सिंगनापुरे, शिवा सरसवार,मोंटी शर्मा, विक्की साहू उपस्थित रहे।

👁️ 34 views Views
Share This Article
Translate »