चंद्र सिंह पप्पू बने नैनपुर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकारिणी अध्यक्ष नगर में हर्ष की लहर

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला, नैनपुर तहसील क्षेत्र के वार्ड क्रमांक.05 से रेल्वे रिटायर स्टेशन प्रबंधक का प्रतिनिधित्व करने वाले समाजसेवी चंद्र सिंह पप्पू को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल नैनपुर का कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे संगठन में सबसे कम वक्त में कार्यकारिणी के बड़े दायित्व की जिम्मेदारी का हिस्सा बने।

सतत, संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय कार्य शैली के चलते चंद्र सिंह पप्पू ने बजरंग दल में अपनी अलग पहचान बनाई है। लंबे समय से संगठनात्मक बिना दायित्वों का हिंदू हित के लिए निर्वहन करते हुए उन्होंने हिंदू रक्षा, हिंदू एकता, हिंदू संगठित रहे मुद्दों को मजबूती से उठाया है,

जिसका परिणाम उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के रूप में सामने आया है, उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मंडला जिला में हर्ष की लहर दौड़ गई। ओजस्विनी परिषद, महिला परिषद, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल एवं व्यापारी संघ नैनपुर मंडला ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वहीं दूसरी ओर इतने बड़े दायित्व के लिए हिंदू हृदय सम्राट बजरंग दल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने उज्जैन में बजरंग दल राष्ट्रीय अधिवेशन के दो दिवसीय वर्ग में बाबा महाकाल की नगरी पर भेंट के लिए चंद्र सिंह को सादर आमंत्रित किया हैं।

एवं हिंदू हृदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया एवं समस्त शुभचिंतकों ने आशा व्यक्त की है कि कार्यकारिणी अध्यक्ष अपने नए दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा हिंदू हित की आवाज को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »