शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

​ जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रावनवाड़ा पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन नष्ट किया और एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

​गड्ढे में छिपाकर रखी थी 10 केन
​मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रावनवाड़ा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा आवास कॉलोनी (ढीमर मोहल्ला) निवासी मनोज कहार अपने घर के पीछे अवैध शराब बनाने की तैयारी में है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए आरोपी के घर के पीछे छापेमारी की। वहां गड्ढे में छिपाकर रखी गईं 10 प्लास्टिक की केन बरामद हुईं, जिनमें करीब 150 किलो महुआ लाहन भरा हुआ था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया।
​आरोपी के पास मिली 10 लीटर शराब
​लाहन नष्ट करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी मनोज पिता विनोद कहार के कब्जे से एक प्लास्टिक की कुप्पी में भरी 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ शराब भी बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1,000 रुपये बताई जा रही है।
​आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
​पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

​कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक हरीसिंह ठाकुर एवं प्रधान आरक्षक वैदेही पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Translate »