छिंदवाड़ा के भानादेही में दौड़े ‘पांव वाले एक्सप्रेस’, पट प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब

सांसद और कलेक्टर की मौजूदगी में 100 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, 3000 से अधिक ग्रामीण बने गवाह

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

ग्रामीण संस्कृति की पहचान और किसानों के गौरव का प्रतीक ‘बैलगाड़ी दौड़’ (पट) का रोमांच बुधवार को ग्राम पंचायत भानादेही में सिर चढ़कर बोला। मध्यप्रदेश शासन के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर से आए लगभग 100 धाकड़ बैलों की जोड़ियों ने धूल उड़ाते हुए अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया।

​सांसद और कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी विरासत हैं और सरकार इनके संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेलों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पशुपालन के प्रति भी जागरूकता आती है।

पुरस्कारों की हुई बौछार


प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया
​प्रथम पुरस्कार ₹21,000,
​द्वितीय पुरस्कार ₹11,000,
​तृतीय पुरस्कार ₹5,100,
​सांत्वना पुरस्कार ₹1,100, (तीन प्रतिभागियों को)
​इसके अलावा 15 उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी दी गई।
नोडल अधिकारी कपिल नागरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया ने सभी का आभार माना। जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार ने इस सफल आयोजन को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच बताया।

Share This Article
Translate »