म.प्र. बॉडीबिल्डिंग टीम सम्मानित, राष्ट्रीय मंच पर चमके एमपी के बॉडीबिल्डर्स, प्रदेश संघ ने किया सम्मानित

Revanchal
2 Min Read

विगत दिवस रत्नागिरी(महाराष्ट्र) में सम्पन्न हुई नेशनल बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा 2026 में मध्यप्रदेश टीम की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रदेश संघ के अध्य्क्ष श्री सुमित कालिया जी द्वारा गोरखपुर रतन कॉलोनी स्थित फ़ीनिक्स पोल्ट्री के ऑफिस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया


प्रदेश संघ के अध्य्क्ष श्री सुमित कालिया जी द्वारा सम्मान समारोह में इतिहास रचने वाले बॉडी बिल्डर्स आसिफ मूसा, करन कुमार, चंद्रभान धुर्वे, विकास कनोजिया, महेन्द्र पटेल, अभिजीत गर्ग, अनूप दीवान, देवेंद्र तिवारी का पुष्प गुच्छ एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मान किया गया


रत्नागिरी महाराष्ट्र मे मध्य प्रदेश अमेच्योर शरीर सौष्ठव टीम ने 72वी बार भाग लेकर एक नया इतिहास रच दिया किसी प्रदेश का राष्ट्रीय चैंपियनशिप में निरंतर और निर्बाध गति से भाग लेते रहना उसे अन्य प्रदेशो की तुलना मे एक विशिष्ट स्थान तो देता ही है साथ ही सर्वाधिक ख़िताब जीतकर इस प्रदेश ने राष्ट्रीय महासंघ द्वारा सदैव सम्मानित होने का गौरव प्राप्त किया है.

संरक्षक बी.के.पाठक जी द्वारा इस उल्लेखनीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रदेश टीम के खिलाड़ियों संघ के निष्ठांवान और समर्पित पदाधिकारियों राष्ट्रीय निर्णायको और सभी सहयोगी मित्रो क़ो ह्रदय से साधुवाद

शुभकामनायें बधाई दी
सम्मान समारोह में महासचिव राकेश तिवारी,वरिष्ठ राष्ट्रीय निर्णायक अशोक कपूर, जी.एस. चौहान, शकील अनवर, सचिन यादव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अमित सोनकर आनंद तिवारी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे

👁️ 6 views Views
Share This Article
Translate »