विकासखंड बिछिया के विभिन्न विद्यालयों का राज्य स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण

Revanchal
2 Min Read

सीखे तकनीकी शिक्षा से कैसे बनें हुनरमंद

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, भुआ बिछिया समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थीयों के लिए राज्य उच्च. शिक्षा से जुड़ी शैक्षणिक संस्थाओं में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

जिला प्रशासन के जिसके अंतर्गत विकासखण्ड बिछिया से 200 छात्र/छात्राओं को ज्ञानगंगा टेक्निकल इंस्टिट्यूट, जबलपुर, तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों, दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कराते हुए करियर निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किये गये, मंडला जिले के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें आधुनिक करियर विकल्पों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। मेंटर्स के मार्गदर्शन में संस्कारधानी जबलपुर के विभिन्न व्यवसायिक संस्थानों और इको पर्यटन स्थलों का अवलोकन कराया गया।


भ्रमण का मुख्य केंद्र ज्ञानगंगा टेक्निकल इंस्टीट्यूट जबलपुर रहा यहाँ विद्यार्थियों ने करियर की संभावनाओं को समझा जहां संस्थान के विशेषज्ञों ने छात्रों को इलेक्ट्रीकल इंजिनिरिंग के तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि कैसे इस क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं।

तत्पश्चात भेड़ाघाट पहुंचे यहाँ बच्चों ने प्रकृति के विविध सुन्दर रूपों का अवलोकन किया व प्राकृतिक संतुलन के महत्व को समझा। भ्रमण में शामिल शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के दृष्टिकोण में बदलाव आता है और उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है।


वही उक्त कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, सहा संचाल एल एस मसराम,जिला नोडल प्राचार्य श्रीमती अरुणा दीक्षित उत्कृष्ट बिछिया, कल्पना पाण्डेय,सुनीता मरावी, मंजुलता शिवात्री,शब्बो सोनवानी,अशोक राजपूत, अरुण परते, स्वेता बरकड़े, विनीत झरिया संदीपनी बिछिया, राजीव मिश्रा माधोपुर, मंशाराम झारिया औरई के संयोजन में संपन्न हुआ।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »