बिछिया पुलिस द्वारा बच्चा चोर की अफवाह फैलाने एवं नाबालिग से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read

प्रेस नोट

दिनांक 26.02.2026 को ग्राम बरखेड़ा में कुछ ग्रामीणों द्वारा एक अज्ञात नाबालिग बालक को बच्चा चोर होने के संदेह में पकड़कर बांध दिया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।


घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा द्वारा एसडीओपी बिछिया एवं थाना प्रभारी बिछिया रंजीत सिंह सैयाम को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।


एसडीओपी बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया एवं पुलिस स्टाफ द्वारा वायरल वीडियो एवं घटना की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में नाबालिग बालक के साथ मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई। आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं—


रामदयाल पिता गौथर उईके, उम्र 48 वर्ष
मंदन उईके (पोचा)पिता लालमन उईके, उम्र 45 वर्ष
कमल सिंह उईके पिता मनोहर सिंह उईके, उम्र 54 वर्ष
सभी निवासी ग्राम बरखेड़ा, थाना बिछिया।


थाना बिछिया में आरोपियों के विरुद्ध नाबालिग बालक को बंधक बनाकर मारपीट करने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बच्चा चोर की अफवाह फैला कर शांति भंग करने वाले तथा नाबालिग से मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि बच्चा चोर जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं।

किसी भी अज्ञात व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »