श्रीमती संतोषी चौबे की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया सम्मानित

Revanchal
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। जिले के शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति के क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मंडला में व्याख्याता (जीवविज्ञान) के पद से सेवानिवृत्त हुईं श्रीमती संतोषी चौबे को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक एवं भावभीनी विदाई दी गई। उनकी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में उनके लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय शैक्षणिक योगदान को स्मरण करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने की, जबकि सफल संचालन श्रीमती श्यामलता झरिया ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों संजीव वर्मा, हेमंत श्रीवास्तव, योगेश चौरसिया, अनिल वर्मा, विवेक मिश्रा, दीपा दुबे, ऋतु मैडम एवं प्रशांत श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती चौबे की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के लोकप्रिय अध्यक्ष एवं मंडल संयोजक विवेक शुक्ला सहित सेवानिवृत्त व्याख्याता संध्या गुप्ता एवं आशा मिश्रा ने भी श्रीमती चौबे के शिक्षकीय जीवन, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।


समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में जिला नागरिक मंच के ललित दुबे, मुन्नालाल तिवारी, गिरीश मिश्रा, नवल देवांगन एवं अखिलेश चंद्रोल उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती चौबे के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


कार्यक्रम में श्रीमती चौबे के परिजनों में दिलीप चौबे, डॉ. सौम्या चौबे, श्रीमती सुषमा प्यासी, शुभ्रा एवं अर्नव प्यासी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान कर उनके उल्लेखनीय सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। पूरे समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावुक क्षणों से ओत-प्रोत रहा।

👁️ 9 views Views
Share This Article
Translate »