नर्मदा भक्तों की आस्था पर चोट

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। आम आदमी पार्टी (आप) मंडला ने नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर संचालित मांसाहार की दुकानों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नर्मदा परिक्रमा सनातन धर्म और नर्मदा भक्तों की आस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है, ऐसे में परिक्रमा मार्ग पर मांसाहार की दुकानों के संचालन से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं।


वही जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि कारीकोन तिराहे से गैस गोदाम तक के मार्ग पर कई मांसाहार की दुकानें संचालित हो रही हैं। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में परिक्रमावासी गुजरते हैं, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर गैस गोदाम और गिट्टी क्रेशर के कारण पहले से ही यातायात का दबाव रहता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दुकानों के आसपास अत्यधिक भीड़ होने से स्थानीय व्यापार भी प्रभावित होता है। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित दुकानों को ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां व्यापारियों के व्यवसाय को भी लाभ मिले और श्रद्धालुओं की आस्था भी बनी रहे।


इस दौरान जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी, एससी विंग के जिला संगठन मंत्री नितिन झरिया, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रमा देवी धुर्वे, जिला मीडिया प्रभारी आशीष वैष्णव, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश महोबिया, राकेश उसराठे, रश्मि मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁️ 7 views Views
Share This Article
Translate »